आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) का जन्मदिन है। उनका पुराना नाम अजय कुमार बिष्ट था जों की नाथ संप्रदाय की दीक्षा लेने के बाद बदल के योगी आदित्यनाथ हो गया। आज वो उनका 49वां जन्मदिन है।
आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को उत्तराखंड के पौडी गड़वाल जिले के पंचुर गाव में हुआ था। उनके पिता जी का नाम आनंद सिंह बिष्ट और माता का नाम सवोत्री देवी है। योगी कुल सात-भाई बहन हैं। योगी आदित्यनाथ अपने माता-पिता के पांचवें संतान हैं इनके कुल तीन बड़ी बहने और दो छोटे भाई है। 20 अप्रैल 2020 को उनके पिता आनन्द सिंह बिष्ट की मृत्यु हो गई। लेकिन ये अपने पिता की अंतिम यात्रा में न जाकर मुख्यमंत्री का फर्ज निभाते हुए राज्य के लोगो की सेवा की।
इन्होंने 1977 में टिहरी के गजा के स्थानीय स्कूल में पढ़ाई शुरू की व 1987 में यहाँ से दसवीं की परीक्षा पास की। सन् 1989 में ऋषिकेश के श्री भरत मन्दिर इण्टर कॉलेज से इन्होंने इंटरमीडिएट की परीक्षा पास की। 1992 में श्रीनगर के हेमवती नन्दन बहुगुणा गड़वाल विश्वविद्यालय से इन्होंने गणित में बीएससी की परीक्षा पास की। 1993 में गणित में MSC की पढ़ाई के दौरान योगी जी शोध कार्य से गोरखपुर आये इसी दौरान15 फरवरी 1994 को गोरखनाथ मंदिर के महंत अवैद्यनाथ से दीक्षा लेकर उन्होंने घर को छोड़ा और योगी बन गए, और इनका नाम अजय से योगी आदित्यनाथ हो गया। 12 सितंबर 2014 को गोरखनाथ मंदिर के पूर्व महन्त अवैद्यनाथ के निधन के बाद इन्हें यहाँ का महंत बनाया गया। नाथ पंथ के पारंपरिक अनुष्ठान के अनुसार 2 दिन बाद इन्हें मंदिर का पीठाधीश्वर बना दिया गया।
साल 1998 में महंत अवैद्यनाथ ने योगी आदित्तयनाथ को लोकसभा प्रत्याशी घोषित कर दिया. जिसके बाद हुए चुनाव में वह मात्र 26 साल की ही उम्र में जीतकर हासिल कर संसद भवन पहुंचे. पहले ही चुनाव में जीत दर्ज करने वाले योगी आदित्यनाथ को सबसे कम उम्र में सांसद बनने का गौरव हासिल हुआ | योगी आदित्यनाथ ने साल 1998, 99, 2004, 2009 और 2014 के लोकसभा चुनाव में लगातार पांचवी जीत हासिल की. इसी दौरान अप्रैल 2002 में इन्होंने हिन्दू युवा वाहिनी का गठन किया | 2017 के उप चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के जीत के बाद 19 मार्च 2017 में उत्तर प्रदेश के बीजेपी विधायक दल की बैठक में योगी आदित्यनाथ को विधायक दल का नेता चुनकर मुख्यमंत्री पद सौंपा गया।
आदित्यनाथ को पहली बार गोरखपुर दंगों के दौरान तब गिरफ्तार किया गया! जब मुस्लिम त्यौहार मोहर्रम के दौरान एक हिन्दू युवक की जन चली गयी थी! योगी को वहाँ जाने से रोका गया लेकिन वो जिद करने लगे! दुसरे दिन शहर के मध्य श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करने की घोषणा की! लेकिन जिलाधिकारी ने इसकी अनुमति देने से मना कर दिया! आदित्यनाथ ने भी इसकी चिंता नहीं की और हजारों समर्थकों के साथ अपनी गिरफ़्तारी दी।
7 सितम्बर 2008 को योगी आदित्यनाथ पर आजमगढ़ में जानलेवा हिंसक हमला हुआ था! इस हमले में वे बाल-बाल बचे! यह हमला इतना बड़ा था कि, सौ से भी अधिक वाहनों को हमलावरों ने घेर लिया और लोगों को लहूलुहान कर दिया! इस हमले में बाहुबली मुख़्तार अंसारी का नाम आया था! योगी धर्मांतरण के खिलाफ और घर वापसी के लिए काफी चर्चा में रहे! 2005 में योगी आदित्यनाथ ने कथित तौर पर 1800 ईसाइयों का शुद्धीकरण कर हिन्दू धर्म में शामिल कराया। योगी जो कुर्ता पहनता है उसे नाखूनी सादा कुर्ता कहतें है क्योंकि इस तरह के कुर्ते को सिलने के लिए दर्जी के नाखून बड़े होने चाहिए। इतना ही नहीं उनका यह कुर्ता भगवा रंग का ही होता है।
योगी के पास उनका खुद का घर या जमीन नहीं है। योगी आदित्यनाथ के दिन की शुरुआत सुबह गाय के दर्शन करके उन्हें रोटी खिलाने से होती है।
वाराणसी | NEET 2025 में 14,069 ऑल इंडिया रैंक लाकर सारनाथ निवासी अनुज ने यह… Read More
वाराणसी | L-1 Coaching, वाराणसी के छात्र अभिषेक पटेल ने NEET 2025 में 10855 ऑल… Read More
वाराणसी |NEET 2025 में करीब 15,000 कैटेगरी रैंक हासिल करने वाले नवीन वर्मा ने ल‑1… Read More
02 जून 2025 को घोषित JEE-Advanced 2025 के परिणामों ने एक बार फिर सिद्ध कर… Read More
वाराणसी, मई 2025:शिक्षा की नगरी वाराणसी में जहां हर गली और मोहल्ले में सैकड़ों कोचिंग… Read More
स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) ने अपनी 2025–26 सत्र के लिए संशोधित परीक्षा कैलेंडर आधिकारिक रूप… Read More